बचेली में अमित शाह के संसद उद्बोधन का विशेष प्रसारण, चुनाव सुधारों पर आमजन को बताया सच।

एसआईआर, वोट चोरी और वन नेशन–वन इलेक्शन पर भाजपा का जनजागरण अभियान


बचेली।
भारतीय जनता पार्टी बचेली मंडल द्वारा माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संसद में दिए गए एसआईआर, वोट चोरी तथा वन नेशन–वन इलेक्शन विषयक उद्बोधन का वीडियो क्लिप विशेष रूप से आमजन के बीच प्रसारित किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसके तहत प्रत्येक मंडल में गृह मंत्री के उद्बोधन को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री अमलेंदु चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गृह मंत्री श्री अमित शाह के उद्बोधन का संक्षिप्त सार कार्यकर्ताओं और आमजन के समक्ष रखा।

मुख्य अतिथि श्री संतोष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्षी दल भाजपा पर निराधार और भ्रामक आरोप लगाते हैं, लेकिन जब संसद में तथ्यों के साथ जवाब दिया जाता है तो वे चर्चा से भाग खड़े होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस शासनकाल से चली आ रही है और आजादी के बाद अब तक लगभग 10 बार यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसकी शुरुआत पंडित नेहरू के समय में हुई थी, लेकिन तब कभी इसका विरोध नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है—चुनाव जीतने पर सब कुछ सही और हारने पर चुनाव आयोग व ईवीएम पर आरोप लगाना उनकी पुरानी आदत है। आत्मचिंतन के बजाय दोषारोपण उनकी राजनीति का आधार बन गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सच्चाई से अवगत कराना और उन लोगों तक गृह मंत्री के उद्बोधन की एक-एक बात पहुंचाना है, जो किसी कारणवश संसद की चर्चा नहीं सुन पाए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री सतीश प्रेमचंदानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री पिंटू राम उइके, जिला मंत्री श्रीमती राजश्री मंडावी, मंडल महामंत्री श्री सुदीप्ता शेखर मंडल, झिलकी नाग, प्रदेश अनुसूचित जाति मंत्री एवं पार्षद श्री धनसिंह नाग, प्रदेश ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति सदस्य एवं पार्षद श्रीमती बीना साहू, मंडल कोषाध्यक्ष श्री सूरज जायसवाल, दिब्यो दुर्गा, अनुसुईया भोपले, अरुणा टंडन, श्यामलाल सेठिया, दीपक सरकार, मनोज सिंह, विलासिनी नाग, कुक्कू, पीआर अर्नब, नरेश, सुरेश, मुन्ना, बसंत, क्षितिज सोनी, नरेंद्र सोनी, निर्मला सकेवार, परदेसी, लक्ष्मी पानी सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post