लगातार घरेलू विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने की शिकायत — समझाइश के दौरान बढ़ा बवाल, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार।
बचेली से बड़ी खबर
बचेली में घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी को लगातार परेशान करने और थाने में ही मारपीट करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया।
मिली जानकारी के अनुसार, आवेदिका मनीषा पटनायक की शिकायत पर बचेली पुलिस ने दिनांक 05 फरवरी 2026 को दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि अनावेदक आकाश पटनायक (36 वर्ष), पिता विमल चंद्र पटनायक, निवासी NMDC किरंदुल, वर्ष 2025 से अपनी पत्नी के साथ लगातार विवाद और मारपीट कर उसे परेशान कर रहा था।
पुलिस द्वारा समझाइश देने के दौरान ही आरोपी आकाश पटनायक ने पुलिस की मौजूदगी में पत्नी के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय बड़े बचेली के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और घरेलू हिंसा के मामलों को लेकर पुलिस की सख्ती भी साफ नजर आ रही है।
Tags
बचेली अपडेट