दंतेवाड़ा, 6 फरवरी।
दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र में सड़क और नालियों पर अवैध ठेले-गुमटियों के बढ़ते अतिक्रमण को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पालिका की सुस्त और लचर व्यवस्था के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और हादसों की आशंका बनी रहती है।
नगर में कई स्थानों पर सड़कों और नालियों के ऊपर अवैध रूप से ठेले-रेहड़ी लगाई जा रही हैं। खरीदारों को सड़कों पर ही वाहन खड़ा कर सामान खरीदना पड़ता है, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नाश्ते की दुकानों के सामने भी सड़क पर ही बाइक खड़ी कर लोगों के बैठने से यातायात बाधित हो रहा है।
मामले को लेकर वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत गायत्री मंदिर चौक में रहने वाले शिकायतकर्ता संतोष सिंह ने 2 फरवरी को नगर पालिका में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत को सही मानते हुए पालिका ने संबंधित ठेला संचालकों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी जारी किया था। हालांकि निर्धारित समय बीतने के बाद भी ठेले नहीं हटाए गए और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक ओर पालिका प्रशासन नोटिस जारी करता है, वहीं दूसरी ओर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कुछ पार्षद ठेला संचालकों के पक्ष में खड़े होकर कार्रवाई रोकने का दबाव बना रहे हैं। यहां तक कि शिकायत वापस लेने या समझौता करने के लिए भी कहा जा रहा है। वहीं राजस्व उप निरीक्षक पर भी कार्रवाई में टालमटोल करने के आरोप लगे हैं।
इस संबंध में शिकायतकर्ता संतोष सिंह ने कहा कि उन्होंने जनहित में अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, इसमें उनका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। उनका सवाल है कि जब पालिका ने शिकायत को सही मानते हुए नोटिस जारी किया है तो कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मामले की शिकायत कलेक्टर और नगर निगम के संभागीय संयुक्त निदेशक (जेडी) से की जाएगी।
इधर शहरवासियों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और प्रशासन को निष्पक्ष होकर जनहित में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा बनी
Tags
दंतेवाड़ा अपडेट