दंतेवाड़ा तड़के 4:30 बजे पलटी यात्री बस! धुरली के समीप चीख-पुकार से गूंजा जंगल, 10 से 12 यात्री घायल।

​ रायपुर से बैलाडीला आ रही धुरली के पास अनियंत्रित होकर पलटी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस, भांसी पुलिस के जवानों ने फुर्ती दिखाकर किया रेस्क्यू घायलों का दंतेवाड़ा और बचेली अस्पताल में इलाज जारी।


दंतेवाड़ा।
दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सुबह करीब 4:30 बजे यात्रियों से भरी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि शांत सुबह यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दुर्घटना में 10 से 12 यात्री घायल हो गए बताया जा रहा है की बस हेल्पर को गंभीर चोट पहुंची है  


हादसे की सूचना मिलते ही भांसी में तैनात पुलिस जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। जवानों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने की जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। भांसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

👉 बड़ी बात:
समय रहते पुलिस और राहत दल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। यदि बचाव कार्य में थोड़ी भी देरी होती, तो हादसे में घायल यात्रियों के साथ अनहोनी हो सकती थी  


Post a Comment

Previous Post Next Post