किरंदुल: प्रकाश विद्यालय, किरंदुल में स्कूल प्रबंधन द्वारा केजी सेक्शन के नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए डांडिया उत्सव का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया नृत्य का आनंद लिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बच्चों और शिक्षकों के इस साझा उत्साह ने कार्यक्रम को अत्यंत यादगार बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। प्राचार्य फादर दिलीप टी. मैथ्यू, सिस्टर रोज, प्रेमा राज, अतिका जिलानी, सुशीला भास्कर, सोनाली कोचे, काजल शर्मा, सिस्टर मार्गरेट, जीजी मैडम एवं ग्रेसी सहित पूरे विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से यह आयोजन अत्यंत मनोरंजक और सफल रहा।
Tags
किरंदुल अपडेट


