- स्कूली बच्चों को बांटे गए पठन पाठन एवं खेल सामग्री
- ग्रामीण महिला पुरूषों को भी वितरित किए जरूरत के सामान
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की सहृदयता देख गदगए हुए ग्रामीण
- बीमारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दी गई नि:शुल्क दवाईयां
- उपस्थित ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को कराया कैंप में सामुहिक भोज
दंतेवाड़ा 9 फरवरी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की फरसपाल में स्थित 111वीं वाहिनी द्वारा सोमवार को नागरिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ कैंप में किया गया। जहां सैकडों ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को खेल सामाग्री, पठन पाठन एवं दैनिक जरूरत के सामान वितरित किए गए। एक बेहद ही खुनुमा माहौल में नागरिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ बढ़चढ़कर ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
फरसपाल में 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ की जी समवाय कंपनी तैनात है। कैंप में सोमवार को सिविक एक् शन कार्यक्रम 111वीं बटालियन के कमांडेंट गोपाल यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फरसपाल, कुंडेनार, आलनार, केशापुर, भोगाम, कंवलनार गांव से सैकडों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे वहीं फरसपाल आश्रम के बच्चों को उपस्थित हुए थे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ जवानों द्वारा आगंतुक ग्रामीणों को विभिन्न दैनिक आवश्यक सामाग्री जैसे कंबल, साड़ी, सिंटेक्स टंकी, गंज, एलईडी बल्ब, सेनेटरी पैकेट, त्रिपाल इत्यादि सामान वितरित किए गए। वहीं आश्रम के बच्चों को लिबर्टी कंपनी के जूते, बैट-बॉल-स्टंप, स्कूल बैग, व्हालीबाल-नेट, पेंसिल बाक्स, टेनिस बाल, नोट बुक, फूटबाल एवं रबर कटर जैसी पठन पाठन एवं खेल सामग्री वितरण किया गया। खेल सामाग्री एवं पढऩे लिखने के सामान पाकर स्कूली बच्चे खासे उत्साहित हुए तो वहीं दैनिक उपयोग के सामान मिलने पर ग्रामीणों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। कैंप में तैनात डॉक्टर द्वारा बीमार ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया जिसके बाद उन्हें जरूरी दवाईयां भी नि:शुल्क दिए गए।
नागरिक मिलन कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से फरसपाल की सरपंच दीपमाला कर्मा एवं आलनार पंचायत की सरपंच रोशनी कुंजाम भी मौजूद थी। इस मौके पर 111वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी विवेक कुमार सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों एवं बच्चों को संबोधित करते कहा कि सीआरपीएफ की तैनाती यहा आमजनों की सुरक्षा एवं विकास के लिए किया गया है। फोर्स को आप लोग हमेशा अपना मित्र ही समझें और अपनी समस्याओं को बेझिझक हमें कैंप में आकर बताएं। आपके लिए हमारा कैंप हमेशा खुला है। उन्होने कहा कि हम सबको मिलजुलकर शांति और सदभाव के साथ रहना है। समाज में अराजकता फैलाने वाले गलत लोगों का साथ हमें नहीं देना है। नागरिक मिलन कार्यक्रम सीआरपीएफ हमेशा चलाते रहती है आने वाले महिनों में भी इस तरह के आयोजन चलाये जायेंगे। विभिन्न स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण भी हमारे जवानों द्वारा समय समय पर दिया जाएगा जिसका लाभ आप उठा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं बच्चों को कैंप में बैठाकर सामुहिक भोज कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जी/111 वीं वाहिनी के अजय कुमार सहा0कमा0समवाय अधिकारी, निरि/जी0डी0चन्द्रपाल सिंह पटेल, एवं समवाय के अन्य कार्मिकों ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया। ग्रामीणों एवं बच्चों ने इतने बेहतर आयोजन एवं दिए गए उपहार के लिए सीआरपीएफ जवानों की खुले मन से भूरि भूरि प्रशंसा की।
Tags
दंतेवाड़ा अपडेट