माता कर्मा की प्रेरणा, समाज सुधार का संकल्प और प्रतिभाओं का सम्मान बना आयोजन की पहचान
बचेली (दंतेवाड़ा)
तहसील साहू समाज बचेली द्वारा वार्षिक स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सौरभ कुमार मिश्रा (पर्सनल विभाग) उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में के. बनसोड़ सर, थाना प्रभारी श्री प्रहलाद साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कृष्ण राव, तथा विशेष सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव श्रीमती बीना साहू एवं जिला अध्यक्ष श्री नेहरू साहू शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बच्चों ने नृत्य, भाषण एवं माता कर्मा की जीवनी पर प्रेरणादायक प्रस्तुति दी। बच्चों के विचार और संदेशों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया और सभी ने भावुक होकर उनकी सराहना की।
इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों—जिला अध्यक्ष श्री नेहरू साहू, तहसील अध्यक्ष श्री देवेंद्र साहू एवं सचिव श्री प्रेमलाल कलिहारी ने माता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।
विशेष अतिथि श्रीमती बीना साहू ने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया, जिसमें धर्मांतरण से समाज की सुरक्षा, सामाजिक आदर्श विवाह को बढ़ावा, प्री-वेडिंग शूट पर नियंत्रण, गरीब बच्चों के लिए “मां कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन” योजना के तहत शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, तथा पारंपरिक तेल घानी से बने तेल के उपयोग और व्यापार को बढ़ावा देना शामिल रहा।
कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के विशिष्ट सदस्यों का सम्मान भी किया गया यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि आने वाली पीढ़ी को संस्कार और समाज सेवा की दिशा में प्रेरित करने वाला भी साबित हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील अध्यक्ष देवेंद्र साहू उपाध्यक्ष श्री ठाकुर प्रसाद साहू, सचिव श्री प्रेमलाल कलिहारी, उपाध्यक्ष चित्र रेखा साहू,श्री अलख राम साहू, जिला उपाध्यक्षश्री योगेश कुमार साहू, अनीता साहू जी, श्री वैभवचंदन, कोषाध्यक्ष श्री बी आर साहू संगठन सचिव, निर्मला साहू, संयोजका श्रीमती ज्योति साहू भारती साव, संध्या साव, लोमिन साहू,लीला साहू, मंजू साहू,राधिका साहू, नंद कुमार, प्रवीण साहू,चंद्रहास साहू,महेंद्र साहू, हेमंत साहू, समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री हीरु राम साहू, श्री चंद्रिका साहू श्री राधेलाल साहू अतिथियों का सम्मान,प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, वरिष्ठ नागरिक सम्मान किया गया साहू समाज के समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति थी कार्यक्रम में समा बांध कर रखने वाले श्री कीर्तन साहू जी,श्री लोकेश साहू जी थे
सचिव श्री प्रेमलाल कलिहारी के द्वारा समाज के समस्त पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस भव्य कार्यक्रम और सफल आयोजन के लिए सभी सामाजिक पदाधिकारी की भागीदारी थी
Tags
बचेली अपडेट