“तकनीकी क्रांति से युवा शक्ति तक—राजीव गांधी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा”
बचेली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), बचेली द्वारा इंटक सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के सदस्यों, इंटक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उपस्थितजनों ने उनके राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक भारत के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को तकनीकी एवं संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने के साथ युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं।
आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के विचार, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी नई पीढ़ी को देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस परिवार के सदस्यों, इंटक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
Tags
बचेली अपडेट