छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन शक्ति जिला ने अंबेडकर चौक में मनाया संविधान दिवस।

सक्ती। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा बुधवार शाम 5 बजे शहर के भीमराव अंबेडकर चौक में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर संविधान दिवस मनाया।

जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि संविधान किसी भी देश या संस्था के नियमों का बुनियादी दस्तावेज होता है, जो सरकार की संरचना, शक्तियों, कर्तव्यों और नागरिकों के अधिकारों को निर्धारित करता है। यह देश का सर्वोच्च कानून है और नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करता है।

उपाध्यक्ष मांगे राम अग्रवाल ने बताया कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था और 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। यह विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जो नागरिकों को उनके अधिकार और कर्तव्य दोनों निर्धारित करता है।

उन्होंने कहा कि संविधान सरकार की संसदीय प्रणाली की नींव है और शासन में समानता, न्याय एवं स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित:
जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, जिला अध्यक्ष महिला श्रीमती नेहा गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गवेल, प्रदेश सचिव दीपक गुप्ता, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रेम पटेल, सहसचिव नीतिन सोनी, कोषाध्यक्ष विजय मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या साहू, श्रीमती नेहा राठौर, कोषाध्यक्ष श्रीमती झरना साहू, देब आशिष पटेल, ऊकार यादव, भुरु अग्रवाल, रामनारायण, जग्गू, मनोहर खुटे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post