गीदम के पनेड़ा स्टेडियम के पास सट्टा पर्ची लिखवाते जुआरी पर पुलिस की कार्रवाई।

स्थानीय लोगों के ज्ञापन के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपी से 15 हजार रुपए नकद और सट्टा पर्चियां बरामद। 

गीदम। नगर के पनेड़ा स्टेडियम के पास सट्टा पर्ची लिखकर लोगों से दांव लगवाने वाले एक व्यक्ति को गीदम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चियां, कलम और 15 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा पहले पुलिस को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ रही जुआ-सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसके बाद देर से ही सही पुलिस की कार्रवाई होती दिखाई दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनेड़ा स्टेडियम के पास बिजली खंभे के नीचे एक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिखकर लोगों से रुपए का दांव लगवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष देवांगन (36 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 6 गीदम बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 सट्टा पर्चियां, एक कलम और 15 हजार रुपए नकद बरामद हुए।

गीदम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

क्या अब अवैध नशे के कारोबारियों पर भी पुलिस अंकुश लगाएगी ?

जानकारी के मुताबिक अवैध नशे जैसे गांजा,प्रतिबंधित गोलियां,कफ सिरप आदि नशे की गिरफ्त में युवा वर्ग को जकड़ रखा है जो बेहद चिंता का विषय है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post