बचेली भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा का सेवा भाव, छात्रों संग मनाया उत्सव।

अरनव चक्रवर्ती के नेतृत्व में छात्रावास पहुंचे कार्यकर्ता, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं — संगठन की विचारधारा से युवाओं को जोड़ा। 

बचेली। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बचेली मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा बचेली मंडल अध्यक्ष अरनव चक्रवर्ती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बालक छात्रावास हॉस्टल बचेली पहुंचकर छात्रों के साथ स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने छात्रों को मिठाई वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और सेवा भावना पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, जिसका मूल उद्देश्य राष्ट्रहित, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य करना है। पार्टी ने अपने 47 वर्षों के सफर में देश की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई है और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरनब चक्रवर्ती ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post