कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और मजबूत नेतृत्व से कंपनी ने छुआ नया शिखर, 2030 तक 100 मिलियन टन का लक्ष्य।
दंतेवाड़ा
NMDC Limited ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक का सर्वाधिक लगभग 54 मिलियन टन उत्पादन और 53 मिलियन टन प्रेषण दर्ज किया है। यह उपलब्धि कंपनी के इतिहास में एक मील का पत्थर मानी जा रही है, क्योंकि यह लक्ष्य शुरुआत में अत्यंत चुनौतीपूर्ण और लगभग असंभव प्रतीत हो रहा था।
इस उल्लेखनीय सफलता पर ऑल इंडिया एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लाइज वेलफेयर फेडरेशन ने कंपनी के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें, तथा कंपनी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
फेडरेशन के महासचिव L. M. Siddiqui ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल वर्तमान कर्मचारियों के समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है, बल्कि यह पूरे एनएमडीसी परिवार, विशेषकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी गर्व का विषय है।
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी का कुल राजस्व 30,000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है, जो एनएमडीसी को “महारत्न” का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता है।
फेडरेशन ने विश्वास जताया कि कंपनी के कुशल नेतृत्व में एनएमडीसी वर्ष 2030 तक 100 मिलियन टन उत्पादन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को भी अवश्य हासिल करेगा।
अंत में फेडरेशन ने कंपनी के नेतृत्व, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags
बचेली अपडेट