बचेली विश्राम गृह में प्रशासन और न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत, जिले में न्यायपालिका की गरिमा का दिखा विशेष सम्मान।
दंतेवाड़ा/बचेली, 17 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा के बचेली आगमन पर जिला प्रशासन और न्यायपालिका ने उनका गरिमामयी स्वागत किया। बचेली स्थित विश्राम गृह पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष कुमार आदित्य, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को गरिमा और सम्मान से भर दिया। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए जिले में न्यायपालिका के प्रति सम्मान और समन्वय का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अपूर्वा दांगी, एसडीएम श्री राजीव जेम्स कुजूर सहित न्यायालय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर पूरे परिसर में गरिमामय वातावरण देखने को मिला।
Tags
बचेली अपडेट