दंतेवाड़ा:- नक्सलगढ़ से निकली पत्रकारिता की बुलंद आवाज़, आशाराम कर्मा को "C न्यूज भारत" से मिला राष्ट्रीय "Gold Excellence Award"

लखनऊ में C News Bharat के मुख्य संपादक पवन शर्मा ने किया सम्मानित, निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान। 
दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित बस्तर की कठिन परिस्थितियों में वर्षों से जमीनी स्तर पर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता का दायित्व निभा रहे वरिष्ठ पत्रकार आशाराम कर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित "Gold Excellence Award" से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान लखनऊ के ताज महल होटल में आयोजित भव्य राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह में C News Bharat के मुख्य संपादक पवन शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।
आयोजकों के अनुसार, दंतेवाड़ा जैसे देश के सबसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगातार निडर होकर सच्चाई को सामने लाने, जनसरोकारों की आवाज़ बुलंद करने तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के उत्कृष्ट योगदान के लिए आशाराम कर्मा को इस सम्मान के लिए चुना गया।
मुख्य संपादक पवन शर्मा ने कहा कि "दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने वाले पत्रकार ही लोकतंत्र की वास्तविक ताकत हैं। आशाराम कर्मा का समर्पण और साहस पूरे पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणास्रोत है।"
सम्मान प्राप्त करने के बाद आशाराम कर्मा ने कहा कि "यह पुरस्कार मैं दंतेवाड़ा की जनता और देश की सुरक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को समर्पित करता हूँ। C News Bharat परिवार का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"
आशाराम कर्मा की इस उपलब्धि पर दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर संभाग के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की पत्रकारिता के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। यह सम्मान न केवल आशाराम कर्मा के उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है, बल्कि बस्तर की जमीनी पत्रकारिता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post