मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी देशभक्ति का उत्साह पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प।
बचेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बचेली में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।
बारिश के बीच भी देशभक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा कर्मचारी समारोह में शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी तथा समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने भारत की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं विकास के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदनी, पार्षद श्रीमती विलासिनी नाग, धनसिंह नाग, दीपक सरकार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम कृष्ण राव, इंजीनियर संतोष कुमार नेगी, नेता प्रतिपक्ष मनोज शाह सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। बारिश के बावजूद समारोह में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे नगर पालिका परिसर में देशभक्ति का माहौल छाया रहा और तिरंगे की शान में गूंजते नारों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर बचेली नगर पालिका परिषद ने यह संदेश दिया कि देश के विकास, स्वच्छता, एकता और जनसेवा के लिए सामूहिक प्रयास ही सशक्त भारत की आधारशिला हैं।
Tags
बचेली अपडेट