दंतेवाड़ा :- भीम आर्मी एकता मिशन ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने सीएमओ से की चर्चा

संगठन सेवा के लिए, समाज सेवा के लिए — मानवता ही सबसे बड़ा धर्म। 

दंतेवाड़ा, 27 अगस्त 2026। भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा गुरुवार को दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुयाल नाग की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक के बाद भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल दंतेवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, उपचार और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। पदाधिकारियों ने मरीजों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।
स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पदाधिकारियों ने सीएमओ से विशेष चर्चा की। इस दौरान जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर, सुचारु एवं मरीजों के हित में प्रभावी बनाने की मांग रखी गई।
रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल
निरीक्षण के दौरान भीम आर्मी एकता मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुयाल नाग ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान करते हुए समाजसेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। उनका यह नेक कार्य किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
इस अवसर पर भीम आर्मी एकता मिशन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाना और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post