राहुल सेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव।

पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय राहुल सेन को संगठन विस्तार की अहम जिम्मेदारी, एक माह में प्रदेश शाखा के गठन का लक्ष्य। 

रायपुर, 15 सितंबर 2026। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तपन कुमार घोष ने यह नियुक्ति की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम ने राहुल सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
राहुल सेन लंबे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News 21 के स्टेट हेड एवं एडिटर, छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन एसोसिएशन के स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी, Helping Human Human Rights Foundation के स्टेट PRO तथा The Police Today छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

राहुल सेन वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाचार संस्थानों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता भी रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल सेन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तपन कुमार घोष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

एक माह में प्रदेश शाखा के गठन की जिम्मेदारी
महासंघ ने राहुल सेन को संगठनात्मक विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी है। उन्हें आगामी एक माह के भीतर छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा का गठन कर इसकी जानकारी राष्ट्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराने का दायित्व दिया गया है।

राहुल सेन की नियुक्ति से संगठन को छत्तीसगढ़ में नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में कला, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े लोगों को संगठन के साथ जोड़ने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post