सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने उठी बुलंद आवाज
न्यूज़।
बचेली। एनएमडीसी बचेली-किरंदुल परियोजना में L-1 एवं L-2 भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग को लेकर NMDC Complex प्रभावित क्षेत्र की 14 पंचायतों के सरपंचों ने संयुक्त रूप से आवाज उठाई है।
सरपंचों ने एनएमडीसी बचेली कॉम्प्लेक्स के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया रुकने से दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के स्थानीय बेरोजगार युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि एनएमडीसी परियोजना क्षेत्र के रोजगार और आर्थिक विकास का प्रमुख आधार है। हजारों परिवारों की आजीविका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से परियोजना से जुड़ी हुई है। ऐसे में स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलना जरूरी है।
सरपंचों ने मांग की कि L-1 और L-2 भर्ती प्रक्रिया को तत्काल आगे बढ़ाया जाए तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाकर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के साथ रोजगार का अवसर दिया जाए।
ज्ञापन की प्रतिलिपि NMDC CMD, कलेक्टर दंतेवाड़ा, एसडीएम बड़े बचेली और जिला रोजगार अधिकारी दंतेवाड़ा को भी भेजी गई है।
14 पंचायतों के सरपंचों के संयुक्त ज्ञापन के बाद NMDC भर्ती का मुद्दा एक बार फिर क्षेत्र में गरमा गया है।
Tags
बचेली अपडेट