जनसेवा के साथ मनाया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने की सांसद की दीर्घायु की कामना
गीदम, 1 अक्टूबर 2026। बस्तर के सांसद महेश कश्यप के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम सोनी के नेतृत्व में शासकीय अस्पताल गीदम में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल, बिस्किट और मिठाई का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अट्टामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ियामी, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने सांसद महेश कश्यप के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंदों एवं अस्पताल में उपचाररत मरीजों के बीच सेवा कार्य करना सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना को मजबूत करता है।
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एसटी मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। अस्पताल परिसर में फल, बिस्किट एवं मिठाई वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद महेश कश्यप के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सांसद महेश कश्यप के जन्मदिवस पर सेवा दिवस, अस्पताल में फल-बिस्किट व मिठाई का वितरण
byDM SONI
-
0
