दंतेवाड़ा से रायपुर स्थानांतरण पर अपर कलेक्टर राजेश पात्रे का आत्मीय सम्मान

पत्रकार एकता महासंघ ने गुलदस्ता व सम्मान पत्र भेंट कर दी शुभकामनाएं, तीन वर्षों की सेवाओं को किया याद दंतेवाड़ा। जिले में करीब तीन वर्षों तक सेवाएं देने के बाद रायपुर स्थानांतरित हुए अपर कलेक्टर राजेश पात्रे का पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की ओर से आत्मीय सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर गुलदस्ता एवं सम्मान पत्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष आशा राम कर्मा एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेंद्र वासुदेवा ने राजेश पात्रे के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय बना रहा। जनहित से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक सहयोग मिला। पत्रकार एकता महासंघ ने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन अच्छे व्यवहार और बेहतर कार्यशैली की यादें लंबे समय तक बनी रहती हैं। संगठन ने राजेश पात्रे को रायपुर में नई जिम्मेदारी के लिए सफलता की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे ने सम्मान के लिए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए दंतेवाड़ा में मिले सहयोग और स्नेह को याद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post