नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाने का संकल्प, जिले में स्काउट्स-गाइड्स गतिविधियों को मजबूत करने पर रहेगा जोर
दंतेवाड़ा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ दंतेवाड़ा में ओम सोनी को जिला मुख्य आयुक्त नियुक्त किए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, संगठन के पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ओम सोनी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य संरक्षक एवं माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका, संरक्षक एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक श्री चेतराम अट्टामी, जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता एवं कमिश्नर जिला बस्तर श्री सुरेश गुप्ता सहित सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि दंतेवाड़ा जिले में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाए।
ओम सोनी ने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से बच्चों और युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से भविष्य में भी मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से दंतेवाड़ा जिले में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा।
Tags
दंतेवाड़ा