पटाखे, पुष्पवर्षा और जोश—कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष को दिया शक्ति प्रदर्शन का संदेश
दंतेवाड़ा/बचेली।
जिला कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष सलीम रज़ा उस्मानी के बचेली पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और पटाखे फोड़कर, तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर तथा माला पहनाकर उनका जोशीला और भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला कांग्रेस और युवाजन भारी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
सलीम रज़ा उस्मानी ने इस सम्मान के लिए कांग्रेस हाईकमान,मल्लिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी, सचिन पायलट,दीपक बैज पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा सहित सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को मजबूती देंगे और आगामी चुनाव में दंतेवाड़ा में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को लेकर जाने की अपील भी की।
Tags
दंतेवाड़ा कांग्रेस