उत्तरप्रदेश–बिहार सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, बचेली का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ समाजसेवा और सांस्कृतिक एकता को मिलेगा नया आयाम

बचेली।
उत्तरप्रदेश–बिहार सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, बचेली के पदाधिकारियों का चुनाव दिनांक 14 दिसंबर 2025 को समिति के सदस्यों की सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक के प्रारंभ में समिति के दिवंगत सदस्यों को स्मरण करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सर्वसम्मति से अजय कुमार बंसल को अध्यक्ष, कमलेश दुबे को उपाध्यक्ष, सुखबीर सिंह चौहान को सचिव, संजय सिंह को संयुक्त सचिव तथा महेन्द्र केसरी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

वहीं समिति के संरक्षक के रूप में संतोष दुबे एवं आशीष मिश्रा को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सूर्यमोहन पाण्डे, अक्षयलाल, शैलेश सिंह, रंजीत सिंह, रविकांत शर्मा, अतुल सिंह चौहान एवं रोहित मिस्त्री का चयन किया गया।

बैठक के दौरान समिति के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करते हुए समिति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी गई तथा समिति की निरंतर प्रगति, सामाजिक एकता और सेवा कार्यों के विस्तार के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post