बचेली में नए थाना प्रभारी का पत्रकार संघ ने किया स्वागत, समस्याओं से कराया रूबरू — पूर्व थाना प्रभारी का भी सम्मान।

बचेली। बैलाडीला पत्रकार संघ के सदस्यों ने नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू से शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संघ की ओर से उन्हें ससम्मान पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी गई। साथ ही संघ अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें अवगत कराया।
पत्रकारों ने नगर में शांति, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पत्रकारों की सुरक्षा जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों और पत्रकारों के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव के स्थानांतरण पर बैलाडीला पत्रकार संघ की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। पत्रकारों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके सफल और सराहनीय सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार फखरे आलम, दुर्जन सिंह, जितेंद्र चौधरी, अमलेंदु चक्रवर्ती, डीएम सोनी, हरीश शर्मा, विनोद वर्मा, सलमान नवाब, नवीन चौधरी, सूरज जायसवाल, ब्रह्मा सुनानी, गोविंद नाग सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग का संदेश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post