बेहतरीन सेवाओं और उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकुमार सोनी को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बढ़ा जिले का गौरव

रायपुर/दंतेवाड़ा।
CG Tent & Decor Expo 2026 के भव्य आयोजन में जिले के राजकुमार टेंट हाउस को उत्कृष्ट कार्य, बेहतर सेवाओं और टेंट व्यवसाय में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले के लिए गर्व का विषय रहा। प्रदेशभर से आए टेंट एवं इवेंट उद्योग के प्रतिनिधियों के बीच राजकुमार टेंट हाउस की उपलब्धि ने दंतेवाड़ा जिले का मान बढ़ाया।

राजधानी रायपुर में आयोजित इस एक्सपो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधुनिक तकनीक, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और नई उद्योग नीति के माध्यम से छत्तीसगढ़ को निवेश और उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि टेंट एवं इवेंट उद्योग हजारों लोगों को रोजगार देने वाला महत्वपूर्ण क्षेत्र है और ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यवसायियों को नई तकनीक, आधुनिक डिज़ाइन और व्यापार विस्तार के अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और टेंट एवं इवेंट उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, टेंट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, श्रीमती रंजीत कौर दुआ सहित देशभर से आए उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजकुमार टेंट हाउस को मिला सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जिले के स्थानीय उद्यमी भी अपनी गुणवत्ता, सेवा और उत्कृष्ट कार्य के दम पर प्रदेश स्तर पर पहचान बना रहे हैं। यह सम्मान क्षेत्र के अन्य युवा उद्यमियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
संस्थापक राजकुमार सोनी बताते है की सुदूर क्षेत्र से राजधानी रायपुर तक टेंट व्यवसाय में दंतेवाड़ा की जगह बनाना आसान नहीं है हमारे लिए बेहद गौरवशाली पल है की हमे स्थान मिला हम निश्चित तौर पर बेहतर से बेहतर सेवाये स्थानीय लोगो को देने में प्रतिबद्ध है।