ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र (छोटू) ने पालिका प्रशासन को किया आगाह, कहा – राहगीरों और मजदूरों को मिले ठंडे पानी की राहत।
बचेली। क्षेत्र में भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर मांग तेज होने लगी है। बढ़ते तापमान के बीच राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को राहत देने के लिए सार्वजनिक प्याऊ की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बचेली के अध्यक्ष राजेंद्र (छोटू) ने नगर पालिका प्रशासन को सूचित करते हुए जल्द से जल्द शहर के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक प्याऊ सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में नगर पालिका द्वारा बाजार, बस स्टैंड, अस्पताल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्याऊ लगाकर लोगों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, जिससे राहगीरों को काफी राहत मिलती है।
राजेंद्र (छोटू) ने कहा कि इस वर्ष भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में समय रहते प्याऊ सेवा शुरू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने पालिका प्रशासन से अपील की है कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द शहर के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े।
Tags
बचेली अपडेट