दंतेवाड़ा। चैत्र नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में जिला आयुष विभाग दंतेवाड़ा द्वारा विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों और श्रद्धालुओं को आयुष पद्धति के माध्यम से उपचार प्रदान किया गया। शिविर की खास बात यह रही कि यहां केवल उपचार ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक भी किया गया।
नि:शुल्क दवाइयों के वितरण के साथ प्रतिदिन अलग-अलग स्वास्थ्यवर्धक पेय और आयुष काढ़ा भी पिलाया गया। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए गुलकंद जूस, पाचन सुधार और शरीर को ठंडक देने हेतु सौंफ जूस, वहीं एसिडिटी, त्वचा रोग, अनिद्रा और थकान से राहत के लिए पुदीना जूस का वितरण किया गया। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुष काढ़ा भी लाभार्थियों को दिया गया।
शिविर में वात रोग, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याएं, सर्दी-बुखार और न्यूरोपैथी जैसे रोगों से पीड़ित मरीजों ने पहुंचकर उपचार का लाभ लिया।
इस अवसर पर डॉ. बी. भूआर्य, डॉ. आर. साकेत, डॉ. जगदम्बा पंडा, डॉ. सुनीता पंडा, डॉ. संतोष बर्मन और डॉ. प्रभजोत कौर ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं स्टाफ में नेतराम कंवर, भीष्मलाल, लक्ष्मण राम सहित एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. जे. आर. नेताम ने शिविर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया। यह शिविर आयुष विभाग रायपुर के संचालक के निर्देशानुसार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित इस पहल ने न केवल श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया, बल्कि आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत
Tags
दंतेवाड़ा अपडेट