दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी में दिखा जोश — विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
बचेली। संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक बचेली के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व महिला दिवस के अवसर पर फुटबॉल ग्राउंड मंच बचेली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय नेत्री कामरेड मंजू कवासी तथा विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती जयसवाल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं के लिए 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, म्यूजिकल डांस तथा रस्साकशी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कामरेड मंजू कवासी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती जयसवाल तथा कामरेड जागेश्वर प्रसाद ने महिलाओं को संबोधित करते हुए विश्व महिला दिवस के महत्व और महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस आयोजन को सफल बनाने में संयुक्त खदान मजदूर संघ, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा महिला फेडरेशन के सभी साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कामरेड जागेश्वर प्रसाद (सचिव एसकेएमएस), कामरेड रवि मिश्रा (अध्यक्ष एसकेएमएस), कामरेड रामू राम भैया (कार्यकारी अध्यक्ष), बहिलोचन क्षीवास्तव (सीपीआई सचिव), रमेश सेठिया (संगठन सचिव), लीलाधर झाड़ी (संगठन सचिव), संतोष टंडन (ऑफिस सचिव), कामरेड वेंकट राव, कामरेड कीर्तन साहू, कामरेड याकुब, कामरेड एल.एल. मेश्राम, कामरेड करण सिंह, कामरेड भगवान दास, कामरेड जयचंद, कामरेड श्रीमती हनिषा बारसा (सचिव महिला फेडरेशन) तथा कामरेड पी. भाग्यवती (अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में महिला साथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा, जहां महिलाओं ने खेलों के माध्यम से अपनी ऊर्जा और एकजुटता का परिचय दिया।
Tags
बचेली अपडेट