दंतेवाड़ा के गढ़मिरी में कुहड़ामी कुटमा परिवार का भव्य वार्षिक महासम्मेलन, हजारों लोगों की ऐतिहासिक उपस्थिति।

आदिवासी संस्कृति, परंपरा और संगठन शक्ति का अद्भुत संगम — बस्तर संभाग से उमड़ा जनसैलाब
 दंतेवाड़ा से विशेष रिपोर्ट
कुहड़ामी कुटमा परिवार द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन इस वर्ष भव्यता, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया। आयोजन में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव और उल्लास से भर गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत गढ़मिरी के सरपंच पवन कोर्राम, जनपद सदस्य श्रीमती मनीषा कोर्राम, धुर्वा कोर्राम सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
साथ ही समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में सोमूडू कूहडाम (संभाग उपाध्यक्ष), कूहडाम कूटमा (जिला अध्यक्ष), छोटेलाल कोहराम (ब्लॉक अध्यक्ष कुआकोंडा) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गढ़मिरी के पेरमा हिड़मा, पटेल सुखों कवासी, बीजों कुहड़ाम, रमेश कूहडाम, पोजो, जितेंद्र कूहडाम सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
इसके अलावा कोया कुटुमा समाज बस्तर संभाग अध्यक्ष तिरु हिड़मो मंडावी, संभाग उपाध्यक्ष तिरु मासा कुंजाम, तथा कूहडाम कुटमा बस्तर संभाग के तिरु जोगा कूहडाम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बस्तर संभाग के सभी कूहडाम परिवार के जिला अध्यक्ष, सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष एवं समाज के विभिन्न पदाधिकारी बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल हुए, जिससे संगठन की मजबूती और एकजुटता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।
🎉 पारंपरिक सजावट बनी आकर्षण का केंद्र
आयोजन स्थल को आधुनिक टेंट की बजाय बांस-बल्लियों, खजूर एवं ताड़ के पत्तों से पारंपरिक शैली में सजाया गया। सुंदर मंच निर्माण और पारंपरिक साज-सज्जा ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
💃 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम में विभिन्न दलों द्वारा आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनकी पारंपरिक वेशभूषा और लोक संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और आयोजन में चार चांद लगा दिए।
🌍 बस्तर संभाग से उमड़ी सहभागिता
इस सम्मेलन के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों से कुहड़ामी कुटमा परिवार को आमंत्रित किया गया था, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post