एनएमडीसी परियोजना प्रमुख को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों को समान अवसर और सुविधाएं देने पर जोर।
बचेली। खदान मजदूर संघ भिलाई शाखा बचेली की पूरी टीम ने बुधवार जून माह में एनएमडीसी परियोजना प्रमुख से सौजन्य भेंट कर कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।संघ के प्रतिनिधियों ने परियोजना प्रमुख को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जिस प्रकार अन्य यूनियनों के सदस्यों को यूनियन टूर (सीपीटी प्रोग्राम) में भेजा जाता है, उसी प्रकार खदान मजदूर संघ के सदस्यों को भी इस योजना का लाभ दिया जाए। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मचारियों को समान अवसर और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
परियोजना प्रमुख ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए इस विषय पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान संघ के अध्यक्ष बोइस सुभाषचंद्र बोस, सचिव पूर्ण सिंह जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश तामो, संगठन सचिव जी. नरेशैया रेड्डी, कोषाध्यक्ष देवेश पांडे, किरंदुल शाखा के प्रभारी सचिव दिलीप राव, महामंत्री उमेश कुमार मिश्रा सुशील भज़ैय्या सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Tags
बचेली अपडेट