बचेली :- वार्ड नंबर 10 में आयुष्मान कार्ड वितरण, आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाओं की विधायक प्रतिनिधि से की गई मांग।



हितग्राहियों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर, नर्स व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए बैठने-विश्राम की व्यवस्था की मांग। 

बचेली। वार्ड नंबर 10 में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

वहीं विधायक प्रतिनिधि निलेश पटले ने बताया कि वार्ड नंबर 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 8 में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ा मामला भी सामने आया। केंद्र में कार्यरत नर्स एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए पर्याप्त बैठने और विश्राम की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने से उन्हें दैनिक कार्यों के संचालन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में विधायक महोदय से आंगनबाड़ी केंद्र में कुर्सी/बेंच सहित बैठने एवं विश्राम के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों एवं वार्ड वासियों का कहना है कि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से केंद्र की कार्यप्रणाली बेहतर होगी और नर्स एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का सुचारु रूप से निर्वहन कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि नीलेश कुमार पटले एवं पार्षद हरीश शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post