बचेली :- श्री गजराज यूथ कमेटी मार्किट के राजा के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

11 दिनों तक मुख्य बाजार में रहता है भक्तिमय माहौल, रोजाना बप्पा को लगाया जा रहा अलग-अलग व्यंजनों का भोग

बचेली। श्री गजराज यूथ कमेटी मार्केट के राजा गणपति उत्सव के तहत आज गणपति बप्पा के विसर्जन से दो दिवस पूर्व महाभंडारे का आयोजन किया गया। महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश से सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

गणेश उत्सव के दौरान पिछले 11 दिनों तक मुख्य बाजार में भक्तिमय वातावरण बना रहता है वही समिति की ओर से प्रतिदिन गणपति बप्पा को अलग-अलग व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

श्री गजराज यूथ कमेटी द्वारा हर वर्ष गणेश उत्सव का बेहतर एवं व्यवस्थित संचालन किया जाता है। महाभंडारे के आयोजन में समिति के सदस्यों स्थानीय व्यापारियों और सहयोगियों ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाभंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने समिति के आयोजन की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post