बचेली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स में भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना के केवी मैदान में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री श्रीधर कोडाली रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर परियोजना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों ने समूह नृत्य, शारीरिक अभ्यास (पीटी) एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना की विभिन्न सांस्कृतिक समितियों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनका उपस्थितजनों ने भरपूर आनंद लिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री श्रीधर कोडाली ने एनएमडीसी बचेली की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत की विकास यात्रा में पर्यावरण हितैषी खनिक के रूप में एनएमडीसी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एनएमडीसी अपने उत्पादन कार्यों एवं सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से देश के विकास में निरंतर योगदान देती रहेगी।
इस अवसर पर बीआईओएम बचेली के विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघों के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
Tags
बचेली अपडेट