बचेली। भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से नगर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से आम नागरिकों को जीवन बीमा की आवश्यकता, महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
रैली का नेतृत्व Sub Postmaster HSG Grade-II श्री आर.के.एस. वेदव्यास ने किया। उनके साथ Postal Assistant श्री डोमन कुमार साहू एवं सुश्री पूजा पटेल, Postman श्री कमल दास तथा सभी ग्रामीण डाक सेवक (GDS) उपस्थित रहे। डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर लोगों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उन्हें डाक जीवन बीमा योजनाओं की विशेषताओं, कम प्रीमियम, अधिक बोनस, कर छूट एवं सुरक्षित निवेश जैसी सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
अधिकारियों ने बताया कि कम उम्र में बीमा लेने पर अधिक लाभ मिलता है तथा यह योजना न केवल जीवन सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि भविष्य के लिए एक सुरक्षित निवेश विकल्प भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने एवं अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य हेतु डाक जीवन बीमा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
रैली के दौरान नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर बीमा कराने में रुचि दिखाई। डाक विभाग का यह प्रयास जनहित में सराहनीय कदम माना जा रहा है।
Tags
बचेली अपडेट