मुख्य महाप्रबंधक शिवा कुमार रहे मुख्य अतिथि, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने कार्यक्रम में भरा उत्साह
समाज के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान, पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
बचेली
उत्तर प्रदेश बिहार सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, बचेली द्वारा दिनांक 08/02/2026 को समिति भवन में वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम में एनएमडीसी बचेली परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्री शिवा कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं कार्मिक विभाग के उप महाप्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इसके अतिरिक्त एसकेएमएस यूनियन के सचिन श्री जागेश्वर प्रसाद, श्री संतोष टंडन, श्री रमेश सेठिया सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा रामलाल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात समाज की महिलाओं पुष्पा वर्मा, निशा तिवारी एवं परियोजना के उप महाप्रबंधक वित्त श्री रामस्वरूप यादव द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
समिति के अध्यक्ष श्री अजय कुमार बंसल ने स्वागत भाषण देते हुए समाज द्वारा मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड अलग-अलग राज्य होने के बावजूद तीनों राज्यों के लोगों में आपसी भाईचारा, स्नेह और एकता की भावना देखने को मिलती है। उन्होंने अन्य समाजों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित कर सांस्कृतिक समन्वय के साथ सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की कामना व्यक्त की।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री सभाजित सिंह, श्री मनोहर सिंह, श्री एस.सी. सिंह, श्री देव नारायण वर्मा एवं श्री महेन्द्र अधिकारी जी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री आनन्द पांडे जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज की ओर से सभी अतिथियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं समाज के सदस्यों के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से अजय कुमार बंसल, साखबीर सिंह चौहान, कमलेश दुबे, संजय कुमार सिंह, महेन्द्र केसरी, अक्षय लाल, राजेंद्र प्रसाद, दीनानाथ, रंजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, श्रीकांत शर्मा सहित अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags
बचेली अपडेट