(एसकेएमएस) संयुक्त खदान मजदूर संघ (एमएमडब्लूयू)मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के तत्वाधान में बचेली–बैलाडीला में औद्योगिक हड़ताल।

ठेका व स्थायी श्रमिकों की बड़ी भागीदारी, श्रमिक हितों व समान वेतन की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद। 

महंगाई, निजीकरण, ठेका प्रथा समाप्ति व श्रम कानूनों में बदलाव को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन। 

बचेली–बैलाडीला:
(एसकेएमएस )संयुक्त खदान मजदूर संघ (एमएमडब्ल्यूयू) एवं के संयुक्त तत्वाधान में बचेली–बैलाडीला क्षेत्र में एनएमडीसी चेक पोस्ट के सामने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल का आयोजन किया गया। हड़ताल में विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े कर्मचारी, बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक एवं मजदूर शामिल हुए, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
हड़ताल के दौरान श्रमिकों ने श्रम कानूनों में बदलाव, बढ़ती महंगाई, निजीकरण की नीतियों, ठेका प्रथा की समाप्ति, ठेका श्रमिकों के स्थायीकरण एवं समान कार्य के लिए समान वेतन जैसी प्रमुख मांगों को उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों ने श्रमिक हितों की रक्षा और अधिकारों के संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की।
हड़ताल का असर क्षेत्र के कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों में देखने को मिला, जहां कार्य प्रभावित रहा और उत्पादन गतिविधियां आंशिक रूप से धीमी रहीं। श्रमिक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, जिससे हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post